Gorakhpur News: सीएम योगी गोरखपुरवासियों को देंगे 271 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर यानी शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुरवासियों को 271 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
लोकार्पण व शिलान्यास का यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के समीप चंपा देवी पार्क में होना प्रस्तावित है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की चार, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन की आठ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की छह, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड की एक, नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड की 20 और जल निगम ग्रामीण की 50 परियोजनाएं शामिल हैं।

इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। योगी आदित्यनाथ के सूबे के मुखिया होने के बाद गोरखपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हुआ है चाहे वह शिक्षा हो,स्वास्थ्य हो,सड़क,कृषि या उद्योग हो। यहां चारो तरफ सड़कों का जाल बिछ चुका है। गीडा में कई हजार करोड़ की परियोजनाएं गतिमान हैं जो पूरे पूर्वांचल की औद्योगिक गति को नई दिशा व दशा दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications