प्रदेश के 55 लाख लोगों को मिला आवास, आमजन का जीवन सुगम बनाना प्राथमिकता- योगी आदित्यनाथ
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के 175 करोड़ रुपये के 116 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों तथा फ्लैट्स की ई-लॉटरी की प्रक्रिया भी संपन्न कराई।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता की सुविधाओं के प्रयासरत है। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनके लिए उत्तम व्यवस्थाओं का सृजन हमारी प्राथमिकता है।सीएम ने कहा कि प्रदेश में बीते साढ़े छह साल में 55 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से मुफ्त पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सरकार के विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद या फिर सरकार से अप्रूव्ड योजना में ही आवास खरीदना ठीक रहेगा।जीवन सुगमता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवासीय योजनाएं बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।
सीएम ने कहा कि देश-प्रदेश समृद्ध विरासत के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे तो प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। इससे बुनियादी जरूरतें पूरी होंगीं और खुशहाली आएगी। प्रदेश में पौने तीन करोड़ परिवारों को शौचालय की भी सुविधा दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पेंशन आदि से लाभान्वित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications