Gorakhupur News: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में CM Yogi ने जलाया 'एक दिया शहीदों के नाम'
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दीपोत्सव व अमर शहीदों को समर्पित एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दीपोत्सव व अमर शहीदों को समर्पित एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने दीप जला अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर एवं भोजपुरी एसोशियेसन ऑफ़ इंडिया "भाई" के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था जिसमें 11000 दिए जलाए गए।
गोरखनाथ मंदिर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सीएम योगी को भाई की ओर से गोरखपुर की मशहूर टेराकोटा की मूर्ति भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक डॉ रूप कुमार बनर्जी एवं संरक्षक ध्रुव श्रीवास्तव द्वारा भेंट किया गया , इसके पश्चात राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शहीदों की याद में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस क्रम में परी अग्रवाल ने बहुत ही भाव पूर्ण देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात एस एस एकेडमी के बच्चों द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट रामलीला की प्रस्तुति की गई , सभ्यता कश्यप द्वारा प्रस्तुत दुल्हन चली तीन रंग की श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । पंखुड़ी श्रीवास्तव के निर्देशन में बहुत ही भावपूर्ण भगवान राम पर बहुत ही भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया , अखिल डांस ग्रुप द्वारा भी दीपावली के अवसर पर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर सुंदर प्रस्तुति दी गई । विंध्याचल आज़ाद एवं ग्रुप द्वारा फरुवाही लोक नृत्य की सभी ने खूब सराहना की । कार्यक्रम का सफल संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया । इस अवसर पर भाई के पुष्पदंत जैन , कनक हरि अग्रवाल , डॉ सुरेश , प्रगति श्रीवास्तव , अंजना लाल, उमेश श्रीवास्तव , सत्यब्रत लाल , अनूप श्रीवास्तव , मनीष अग्रवाल , उमेश अग्रहरी , सुभाष दुबे , प्रमिला दुबे , सीमा राय, निशी अग्रवाल,अंजना राजपाल,सारिका राय,अविका श्रीवास्तव , अफ़रोज़ आलम, सुभम् जयसवाल उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications