CM Yogi News Gorakhpur: सीएम योगी ने कुंभ मेला को लेकर अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठककर प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला से पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज में 2025 में होने वाले कुंभ से पूर्व इससे जुड़ी परियोजनाओं को नवंबर 2024 तक हर हाल में पूर्ण करा लें। साथ ही प्रदेश में राजमार्ग क्षमता का विस्तार करते हुए फोरलेन को सिक्सलेन में विस्तारित करें। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राजमार्ग पर हर किलोमीटर के अंतराल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सीएम ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन को मार्च 2024 तक पूरा कराने और कार्यों के गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी विश्वस्तरीय हुई है। इसे निरंतर गति देते हुए सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में कुंभ का भव्य आयोजन होना है। लाखों की संख्या में यहां लोग पहुंचेंगे, सुलभ और सहज आवागमन के लिए रोड कनेक्टिविटी को और शानदार करना है। इसके लिए एनएचएआई प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण करा ले।
समीक्षा बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी एनएचएआई की परियोजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications