Shardiya Navratri पर CM Yogi की शक्ति आराधना, कलश स्पापित कर पीठाधीश्वर ने की विशेष पूजा
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की। इससे पूर्व विधिविधान से मंदिर के मुख्य पुजारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी। सीएम नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही गोरखनाथ मंदिर में नौ दिनों तक कई अनुष्ठान होते हैं।
गोरखनाथ मंदिर में शाम पांच बजे प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में साधु-संतों की शोभायात्रा मां दुर्गा के जयघोष के बीच पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंची। जहां कलश भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ पहुंची। मठ के भूतल पर जल भरा कलश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उठाया और शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर कलश स्थापित किया।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमद् देवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इन नौ दिनों में गोरखनाथ मंदिर में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शारदीय नवरात्र एक महोत्सव के रुप में मनाया जाता है। जिसमें पीठाधीश्वर की अग्रणी भूमिका होती है।












Click it and Unblock the Notifications