Happy Children's Day 2023: बाल दिवस पर इस खास अंदाज में नजर आए CM Yogi, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
CM Yogi News Uttar Pradesh: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। जिसे पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में बाल दिवस के अवसर पर ताइक्वांडो के बच्चों से मुलाकात की। उनका दुलार किया और हौसला बढ़ाया। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
बच्चों ने सीएम योगी को भेंट किया गुलाब
सीएम योगी इन दिनों गोरखपुर दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को वनटांगिया समाज के साथ दीपावली मनाई एंव सोमवार को एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंगलवार को सीएम ने सुबह ही ताइक्वांडो के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट किया।

सीएम योगी ने बच्चों को किया दुलार
सीएम योगी ने एक-एक कर सभी बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी का अलग रुप ही देखने को मिला। सीएम का बाल प्रेम साफ झलक रहा था। सीएम ने बच्चों को दुलार किया और उनका हौसला बढ़ाया।

बच्चों के साथ सीएम ने खिंचवाई फोटो बाल दिवस पर सीएम योगी ने न सिर्फ बच्चों से दुलार किया बल्कि सभी बच्चों के साथ ग्रुफ में फोटो भी खिंचवाई। बच्चे सीएम योगी के साथ काफी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications