PM Modi के मुरीद हैं अनुसूचित समाज के लोग- कमलेश पासवान
Gorakhpur News: गोरखपुर क्षेत्र में आगामी 29 अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित समाज के महासम्मेलन को लेकर मंगलवार की शाम क्षेत्रीय कार्यालय पर तैयारी बैठक की गई। यहां पर सम्मेलन के स्थान और अन्य तैयारियों के बाबत विचार विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मिशन 2024 के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने गोरखपुर क्षेत्र में अनुसूचित समाज का सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी संगठन को दी है। यह सम्मेलन ऐतिहासिक हो, इसकी जवाबदेही पार्टी के हर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की है। इस सम्मेलन के दृष्टिगत अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों और इस समाज के जनप्रतिनिधियों को मनोयोग से लगना चाहिए।

बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अनुसूचित समाज के लोगों को बहुत कुछ दिया है। इस नाते इस समाज के लोग प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हैं। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष को अनुसूचित जाति का सम्मेलन ऐतिहासिक कराने का भरोसा दिलाया। बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक गणेश चौहान, विधायक जयमंगल कनौजिया, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज, दीपक कुमार, अमृत लाल भारती, पूर्व विधायक रवि सोनकर, हरिनाम भाई मौजूद रहे ।












Click it and Unblock the Notifications