गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने होलिका दहन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कही ये बात

गोरखपुर, 17 मार्च: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में लोगों ने 10 मार्च से ही होली खेलना शुरू कर दिया था। सीएम योगी ने कहा, विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए एक लोकप्रिय सरकार देने लिए आपका धन्यवाद। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा की।

UP acting CM Yogi Adityanath attends function on the occasion of Holika Dahan in Gorakhpur

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद गुरुवार को सीएम योगी पहली बार उस गोरक्षपीठ पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही योगी-योगी, जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे। सीएम योगी के दौरे के लिए गोरक्षपीठ को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। विशेष अवसरों पर ही खोले जाने वाला मंदिर का पूर्वमुखी मुख्य प्रवेश द्वार भी आज न सिर्फ खोल दिया गया था, बल्कि यहां सजाई रंगोली मन मोह ले रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद सीधे गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा समक्ष पहुंचे, विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इसके बाद उन्होनें अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका और पूजन-अर्चन कर महंतद्वय का आशीर्वाद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+