Gorakhpur News: सरयू नहर में नहाने गए दो किशोर डूबे,तलाश में जुटे गोताखोर

गोरखपुर जिले के गोला थानाक्षेत्र के खखरी बलिया गांव में रविवार को सरयू नहर में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए।शव अभी बरामद नहीं किया गया है।गोताखोर,पुलिस व स्थानीय लोग शव का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।ग्रामीणों ने दोनो

गोरखपुर,28अगस्त: गोरखपुर जिले के गोला थानाक्षेत्र के खखरी बलिया गांव में रविवार को सरयू नहर में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए।शव अभी बरामद नहीं किया गया है।गोताखोर,पुलिस व स्थानीय लोग शव का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।ग्रामीणों ने दोनों के डूबने की सूचना पुलिस को दी।

dubte boys

जानकारी के मुताबिक,खखरी बलिया गांव के शुभम व गणेश सरयू नहर में रविवार दोपहर एक बजे के करीब नहाने गए थे।जल स्तर अधिक होने व गहराई में जाने के कारण दोनों नहर में डूबने लगे।वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।दोनों किशोर जनता इंटर कॉलेज दुबौली में कक्षा 9 व 10 के छात्र हैं। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम शव को तलाशने में लगी है। शुभम के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। वह अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। गणेश के माता-पिता दोनों मुंबई में रहते हैं। वह अपने चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का है।

एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खखरी बलिया गांव के दो किशोरों के डूबने की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई है।दोनों की तलाश की जा रही है।

नहर व नदी में नहाना खतरनाक
इस समय भीषण गर्मी में युवा नहरों में मौत की छलांग लगा रहे है। इस समय तेज बह रही नहर में युवा गर्मी से निजात पाने के लिए स्टंट कर रहे हैं जो खतरनाक साबित हो रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए युवा नदी मे नहा रहे है। भीषण गर्मी में नहर में नहाने का आनंद उठाना जीवन पर भारी भी पड़ सकता है। ऐसे में अब प्रशासन के भी सख्त होने की जरूरत है। प्रशासन की तरफ से नहर व तालाब में नहीं नहाने के आदेश तो जारी किए गए हैं। लेकिन इनके पालन को लेकर कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+