गोरखपुर: ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो रही थीं तीन बहनें, दम घुटने से दो की हुई मौत
Gorakhpur News: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना तीनों बहनों का भारी पड़ गया। जी हां, कमरे में अंगीठी जालकर सो रही दो बहनों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉक्टर से बातचीत के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

हादसा गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अवधेश प्रसाद की तीन पुत्रियां प्रतिमा (20), अंतिमा (18) व निधी (17) रविवार की रात एक कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गईं। कमरे में खिड़की व रोशनदान न होने से रात में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया। वहीं, अंगीठी के गैस के चलते कमरे में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई। इसके कारण दो बहनों अंतिमा व निधि की मौत हो गई। जबकि प्रतिमा का बड़हलगंज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दो बेटियों की मौत के बाद पिता अवधेश बदहवास हो गए हैं। हालांकि, मीडिया को अवधेश ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजन करने के बाद रात में तीनों बेटियां कमरे में सोने चली गईं थीं। सोमवार की सुबह कमरे से कोई आवाज नहीं आई, तो लोहे के रॉड से दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान तीनों बेटियां अचेत थीं। आनन-फानन तीनों बेटियों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है। वहीं परिवार की दो बेटियों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
वहीं, हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉक्टर से बातचीत के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि प्रतिमा की शादी पिछले वर्ष हो चुकी है। कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। अंतिमा व निधि दोनों हाईस्कूल की छात्रा थी। उसका इलाज एक निजी चिकित्सलाय में चल रहा है। प्रतिमा के पति विजय इस समय विदेश में है। उसकी सास उर्मिला देवी ने बताया कि वह बार-बार बहनों के बारे में पूछकर बेहोश हो जा रही है। उसे बहनों की मौत की सूचना नहीं दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications