गोरखपुर: दो किशोरों के शव मिलने से हड़कंप, जेब से मिला सुसाइड नोट

Gorakhpur News: गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में दो दोस्‍तों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़े मिले। घटना के बाद दोनों किशोरों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि एक किशोर की जेब से टूटी फूटी भाषा में सुसाइड नोट मिला है। शव से थोड़ी दूर पर चूहे मारने वाली दवा की खाली पुड़िया भी मिली है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

two minor boys body found in gorakhpur

खेत में रखे पुआल पर मिले दोनों दोस्‍तों के शव

गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का 15 साल का बेटा इंद्रेश नौवीं में पढ़ता है। इंद्रेश का शव गांव के ही विनोद साहनी के 14 साल के बेटा विशाल साहनी के साथ शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत में रखे पुआल पर मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजनों को दी, मौके पर पहुंचे इंद्रेश के परिजन शव उठा ले गए। वहीं, विशाल का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। इस बीच गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में पता चला क‍ि दोनों किशोर गुरुवार की शाम को घर से निकले थे।

इंद्रेश की जेब से मिला सुसाइड नोट, लेकिन...

इंद्रेश की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आत्‍महत्‍या की बात लिखी है। साथ ही ये भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उनके बच्‍चे सुसाइड नहीं कर सकते। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस आत्महत्या मान रही है, लेकिन दोनों की एंगल से जांच कर रही है। इंद्रेश के पिता संतोष ने दोनों किशोरों के शव मिलने के बाबत पुलिस को तहरीर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+