सांसद रवि किशन की पहल लाई रंग,गोरखपुर में जल्द बनेगा दो सौ बेेड का अस्पताल
गोरखपुर के सांसद रवि किशन की पहल रंग लाई है।अब जल्द ही कैम्पियरगंज व सहजनवां में दौ-दौ सौ बेड के दो अस्पताल खोले जाएंगे।इसके लिए रवि किशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मांग की थी एंव आग्रह किया था कि इन
गोरखपुर,22सितंबर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन की पहल रंग लाई है।अब जल्द ही कैम्पियरगंज व सहजनवां में दौ-दौ सौ बेड के दो अस्पताल खोले जाएंगे।इसके लिए रवि किशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मांग की थी एंव आग्रह किया था कि इन क्षेत्रों में अस्पताल के खुलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि कैम्पियरगंज व सहजनवां विधानसभा में दौ सौ बेड के दो अस्पताल बनाने की मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की थी।जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने इन दोनों जगहों पर अस्पताल बनाए जाने की स्वीकृत दे दी है।इसके लिए मैं गोरखपुर की देवतुल्य जनता की तरफ से पीएम मोदी,सीएम योगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।आज आप सब की वजह से ही यह संभव हो पाया है।इससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो एक बेहतर जीवन का निर्माण होगा।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं में बहुत तेजी के साथ सुधार हुआ है।नई तकनिकों के प्रयोग से आज आमजन को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।आज सरकार की तमाम योजनाएं ऐसी हैं जो उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।इस सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का हित करना है।
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज और सजहनवां में 200-200 बेड के अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने इंजीनियर को निर्देश दे दिया है कि जल्द ही जमीन का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें, जिससे की पूरी जानकारी शासन को दी जा सके।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सांसद रवि किशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र भेजकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 200-200 बेड के अस्पताल बनाने की मांग की थी। उसी क्रम में यह निर्देश आया है कि सहजनवां और कैंपियरगंज विधानसभा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित है। यहां पर दुर्घटनाएं अधिक होती है। कैंपियरगंज राप्ती नदी और जंगल के किनारे स्थित है।दोनों तहसीलों की आबादी भी करीब सात लाख के आसपास है। ऐसे में दोनों तहसीलों में अस्पताल जरूरी है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications