Gorakhpur: जायजाद विवाद में पोतों ने की दादी की हत्या
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के सिघला गांव में उस समय मातम पसर गया जब दो युवकों ने जायजाद के लिए अपनी ही दादी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपियों ने थाने म
Gorakhpur: गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के सिघला गांव में उस समय मातम पसर गया जब दो युवकों ने जायजाद के लिए अपनी ही दादी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपियों ने थाने में जाकर सरेंडर किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

जानकारी के मुताबिक, सिंघला गांव की रहने वाली बुर्जुग महिला अपने पति के देहांत के बाद बेटी के घर रहकर जीवन यापन करती है। यहां रहने के दौरान उन्होंने कुछ जमीन बेच दी थी।पौत्र इसका विरोध कर रहे थे। जमीन और जायजाद को लेकर पौत्र इतना नाराज हो गए कि उन्होंने दादी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी।
कमजोर हो रहे रिश्ते
वर्तमान समय में कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो कमजोर रिश्तों की कहानी बयां कर रही हैं। रिश्ते इतने कमजोर हो गए हैं कि अपने ही कत्ल करने को अमादा हो जा रहे हैं। गोरखपुर के पिपराइच में कुछ माह पूर्व बड़े भाईने अपने सगे छोटे भाई की गड़ासा से काटकर हत्या कर दी थी। जून में गुलहरिहा के भगवानपुर में आम तोड़ने के विवाद में पिता और बड़े भाई ने मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications