Kushinagar News: हिंदू देवी-देवताओं पर टीप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज
कुशीनगर के हनुमानगंज पुलिस ने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इनके द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रह
कुशीनगर,25सितंबर: कुशीनगर के हनुमानगंज पुलिस ने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इनके द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी।डीआईजी जे रविंदर गोड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, छितौनी कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में संविदा पर कार्यरत शिक्षक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। शिक्षक ने इसे कई लोगों के मोबाइल पर भेजा भी है। शिक्षक इसे प्रिंट कराने एक दुकान पर गए। वहां मौजूद कुछ युवक शिक्षक के मोबाइल में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी को देख आक्रोशित हो गए। युवकों ने इसका विरोध किया। यह देख दुकानदार ने प्रिंट करने से मना कर दिया। शाम को शिक्षक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई।
इसकी जानकारी होते ही कस्बा निवासी संतोष रौनियार, कर्मवीर साहनी, प्रिंस गुप्ता, श्रीकिसुन कुशवाहा, सुनील यादव प प्रशांत वर्मा आदि युवक थाने गए और तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किए। युवकों ने डीआइजी रेंज गोरखपुर जे रविन्दर गौड़ को ट्विट कर इसकी जानकारी दी। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीआइजी ने एसएचओ को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक कमरूद्दीन अंसारी व हरि गुप्ता के विरुद्ध आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कल दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस को तहरीर देकर युवती के भाई ने फोटो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी को दी तहरीर में भाई ने लिखा है कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक ने बहन की फोटो खींच लिया। जिससे छेड़छाड़ करके वह इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications