Railway Update: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाया इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लिये उत्तर रेलवे के पोखरायां स्टेशन पर 15 फरवरी, 2023 से छह माह के लिये प्रायोगिक आधार पर 12103-12104 पुणे-लखनऊ जं.-पुणे, 16093-16094 चेन्नई-लखनऊ जं.-चेन्नई एवं 15065-15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है।
अस्थाई ठहराव
- पुणे से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 09.47 बजे पहुॅच कर 09.49 बजे छूटेगी।
- लखनऊ जं. से 15 फरवरी, 2023 से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 18.58 बजे पहुॅच कर 19.00 बजे छूटेगी।
- चेन्नई से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 16.12 बजे पहुॅच कर 16.14 बजे छूटेगी।
- लखनऊ जं. से 16 फरवरी, 2023 से चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 18.58 बजे पहुॅच कर 19.00 बजे छूटेगी।
- गोरखपुर से 16 फरवरी, 2023 से चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 16.58 बजे पहुॅच कर 17.00 बजे छूटेगी।
- पनवेल से 14 फरवरी, 2023 से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पोखरायां स्टेशन पर 11.14 बजे पहुॅच कर 11.16 बजे छूटेगी।
रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के क्रम में 13 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को गाड़ी संख्या 15708 से एक लड़की उम्र-09 वर्ष संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ करने के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
Gorakhpur: सांसद खेल स्पर्धा के समापन में वर्चुअली शामिल होगें पीएम मोदी, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
13 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस, गाजीपुर द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 से एक व्यक्ति को गाड़ी संख्या 15232 से चोरी किये गये एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
12 फरवरी, 2023 को गाड़ी संख्या 15017 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या 15008 एवं 13 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मैलानी द्वारा गाड़ी संख्या 05088 से यात्री का छूटा एक-एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया।












Click it and Unblock the Notifications