Gorakhpur News: तीन साल के मासूम का कातिल कौन? पुलिस कर रही तलाश

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में शनिवार रात गायब हुई तीन साल की मासूम का शव सोमवार को घर के पास प्लॉट में मिला। मासूम की हत्या सिर पर चोट लगने से हुई है ऐसा पीएम रिपोर्ट बताती है। मासूम की मां अपने मायके रहती है। पति से उसका विवाद चल रहा है। इधर मासूम की मां का एक प्रेमी भी है। ऐसे में पुलिस के संदेह के दायरे में माता-पिता, मामा सहित कई लोग हैं। इनसे पूछताछ भी की जा रही है। एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की बात भी कही है।

परमेश्वरपुर गांव के नवापार में मां सिक्टौर गांव के मंगरू का मकान महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय पास था। थाना के लिए भूमि का अधिग्रहण होने के बाद परमेश्वरपुर गांव के नवापार टोला में भूमि खरीदकर मंगरू ने मकान बनवाया है। मंगरू की छह बेटियां व एक बेटा है। बेटी मनीता की शादी उन्होंने गीडा के जैतपुर नगवा में रहने वाले दूधनाथ से की है। पति से विवाद होने के बाद मनीता अपनी तीन वर्षीय बेटी रोशनी के साथ मायके में रहती थी।

gorakhpur

मामा-मामी पर क्यो हो रहा संदेह
तीन वर्षीय मासूम शनिवार रात से गायब थी। सोमवार सुबह उसके मामा को घर के पीछे कुछ दूरी पर मासूम का शव दिखाई दिया। जिस प्लॉट में मासूम का शव था वह सात फीट ऊंची थी। किसी को अंदर क्या है ये दिखाई नहीं देता। पुलिस इस बात पर संदेह कर रही है कि मामा को कैसे पता चला कि शव अंदर है।

पति और प्रेमी भी शक के दायरेे में पुलिस महिला के पति और प्रेमी से पूछताछ कर रही है। इनके भी हत्या में शामिल होने आशंका व्यक्त की जा रही है।

एसएसपी गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से जांंच की जा रही है। जो लोग संदेह के दायरे में है उसने भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे का पता लगा लिया जाएगा।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+