दक्षिण कोरिया में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी पूर्वोत्तर रेलवे की तीन खिलाड़ी

पूर्वोत्तर रेलवे की तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला हैण्डबाल टीम में हुआ है। 19वीं सीनियर एशियन महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर,तक इंचियोन सिटी, साउथ कोरिया में होना है, जिनमें ज्योति शुक्ला, सुषमा ए

Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे की तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला हैण्डबाल टीम में हुआ है। 19वीं सीनियर एशियन महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप 24 नवम्बर से 4 दिसम्बर,तक इंचियोन सिटी, साउथ कोरिया में होना है, जिनमें ज्योति शुक्ला, सुषमा एवं नीना सील पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

player
भारत की महिला हैंडबॉल टीम आगामी 19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इंचियोन (कोरिया) में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए चयनित 19 सदस्यीय टीम सोमवार को कोरिया के लिए रवाना हो गयी। भारत की सीनियर महिला हेँडबॉल टीम ने इससे पहले काठमांडू (नेपाल) में आयोजित दक्षिण एशियाई गेम्स-2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था ।

हैंडबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें सात खिलाड़ियों की दो टीमें आपस में खेलती हैं। एक टीम दूसरी टीम को गोल बॉल फेंकती हैं। सात खिलाड़ियों में से छह आपस में बॉल करते हुए विरोधी टीम के गोल की तरफ़ बढ़ते हैं जबकि बचा हुआ खिलाड़ी गोलकीपर या गोलरक्षक की भूमिका अदा करता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरो पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे की तीन खिलाड़ियों के भारतीय में चयन से सभी कर्मियों में खुशी की लहर है। इसके साथ ही रेलवे के लिए खेलने वाली कई खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ गया है। सभी ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+