Gorakhpur News: अंतिम संस्कार कर लौट रही तेज रफ्तार पिकअप पोल से टकराई, तीन की मौत
गोरखपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है और आठ लोग घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप के पोल से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। चालक फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर- माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास बुधवार की रात चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित हो गयी और पोल से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उड़री गांव निवासी रामलखन (75), इसी गांव के किशन (14) व महदेवा पिड़रा गांव के विश्वनाथ (65) शामिल हैं। हादसे के बाद आस- पास चीख पुकार मच गयी। लोग इकठ्ठा हो गये। आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में श्रीराम (65), रामनवल (55) और सूरज (17), किशन (25), प्रिंस (16), हिमालय (15), सोनू (20) व कुल्लूर (60) शामिल हैं।
ये सभी सिकरीगंज थाना इलाके के पिड़रा महदेवा बाजार की एक महिला का अंतिम संस्कार करने रात में अपने गांव लौट रहे थे। थानाध्यक्ष गोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications