Indian Railway: रेलवे ने इन निरस्त ट्रेनों को किया बहाल, यूपी, बिहार व दिल्ली के यात्रियों की राह होगी आसान
Railway Update News: रेलवे ने परिचालनिक कार्य हेतु बुढ़वल-सीतापुर खण्ड के बुढ़वल-सुन्धियामऊ स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 16 से 19 अक्टूबर तक एवं 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर, 2023 तक निरस्त किया गया था। जिसे बहाल कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
त्योहार के समय यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों का संचलन बहाल कर 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलीपुत्र-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल-चिपयाना बुजुर्ग के रास्ते एवं 17 से 20 अक्टूबर, 2023 तक आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चिपयाना बुजुर्ग-कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-पाटलीपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 15 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज, राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर एवं पडरौना द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन कप्तानगंज के प्लेटफार्म संख्या-02 पर यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
15 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा बेलौरा चौराह, सहजनवां स्थित दो दुकानों से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दो दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 13 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
14 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग द्वारा घर से नाराज होकर जा रही एक महिला अपने दो बच्चों उम्र 05 एवं 03 वर्ष के साथ गाड़ी संख्या-12565 में मिली। पूछताछ के उपरान्त महिला एवं बच्चों को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications