UP: युवक को अधमरा होने तक बीच रास्ते पर पीटते रहे दबंग, तमाशा देखती रही पब्लिक

Gorakhpur: गोरखपुर में एक युवक को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में बीच सड़क पर एक युवक पर को कुछ लोग पीटते रहे। दबंगो ने उसे मरा जान छोड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गीडा के बुद्धा पीजी कॉलेज से बीटेक कर रहे छात्र मनीष ने अपने कुछ दोस्तों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल के पास एक लड़की पर कमेंट किया। लड़की ने इसकी जानकारी कुछ लोगों को दी। उसके कुछ ही देर बाद वहां चार- पांच लोग आए । उनका आता देख मनीष के दोस्त भाग निकले। उन लोगों ने मनीष को बुरी तरह पीटना शुरु किया। इतना पीटा कि वह सड़क पर गिर गया। उसे बेहोश होने तक पीटते रहे।

gkp

यह सब कुछ जनता जनार्दन की आंखों के सामने हो रहा था। लोग वीडियो बना रहे थे। लेकिन किसी ने मनीष को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद एक लड़की ने मनीष को बचाने का प्रयास किया। उसने गीडा पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है यह वही लड़की थी जिसे मनीष ने छेड़ा था।

Gorakhpur News: गोरखपुर में दो लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया, मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित मनीष को थाने बुलाकर पूरी जानकारी ली जाएगी। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: निकाय चुनाव में निष्क्रिय हुआ शहर का मतदाता, जाने वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+