गोरखपुर: कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में किया सड़क जाम,पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में गोरखपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।पुलिस ने सड़क जाम खत्म करने को कहा लेकिन कांग्रेसियों ने एक न सुनी।

गोरखपुर, 6अगस्त: कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार की नीतियों और महंगाई के विरोध में गोरखपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।पुलिस ने सड़क जाम खत्म करने को कहा लेकिन कांग्रेसियों ने एक न सुनी।उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

con

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता टाउनहाल पर जुट गए। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी गोलघर पहुंचे। चेतना तिराहे के पास कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।कई घंटों तक लोगों को इंतजार करना पड़ा।

इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।समझाने पर भी जब कांग्रेसी नहीं माने तो सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सड़क जाम करने के मामले में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज किया गया है।

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस पार्टी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि अपने ब्लाक या जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। देश में बढ़ती महंगाई‚ रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+