Gorakhpur: एक ऐसा एटीएम जिससे 200 की जगह निकलने लगे 500 सौ के नोट,लगी भीड़
गोरखपुर के गुलरिहा के महराजगंज में स्थित एटीएम से दो सौ की जगह पांच सौ के नोट निकलने से वहां लोगों की भारी भीड़ लग गयी।

GORAKHPUR NEWS: गोरखपुर के गुलरिहा के महराजगंज स्थित एक एटीएम पर उस समय लोगों की भीड़ उमड़ गई जब एटीएम से 2सौ की जगह 5सौ के नोट निकलने लगे। लोगों को लगा की लाटरी लग गयी है। भीड़ लगने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का शटर बंद कराया और भीड़ हटाई। इस दौरान पांच सौ के लगभग 180 नोट निकाले जाने की बात सामने आ रही है।
इंडिया वन बैंक का एटीएम महराजगंज चौराहे पर स्थित है। एक युवक ने जब यहां से चार सौ के नोट निकालने की कोशिश की तो उसे 5-5 सौ के दो नोट मिले। इसी तरह कुछ अन्य लोगों ने 2 सौ के नोट निकालने की कोशिश की तो 5-5सौ के ही नोट निकले। धीरे-धीरे यह बात फैल गयी और एटीएम पर पैसा निकालने वालों की भारी भीड़ लग गयी।
एटीएम पर भीड़ होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने एटीएम पर पहुंचकर शटर गिरवाया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। संचालक राहुल मिश्रा ने जांच की तो पता चला कि पांच सौ के कुल 180 नोट निकाले गए हैं।
चौकी प्रभारी के ने बताया कि कैश बाक्स में गड़बड़ी की वजह से ऐसा होता है। सुबह कैशवैन के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने कैश बॉक्स में जो रुपए रखने थे उसकी जगह 5 सौ के नोट रख दिए थे। जिससे ऐसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications