Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कर रही थी नौकरी, एसटीएफ के खुलासे के बाद हुई यह कार्रवाई
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सीधेगौर पर कार्यरत शिक्षिका को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रही थी। एसटीएफ लखनऊ की जांच के आधार पर शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में खुलासा होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।
खंड शिक्षा शिक्षाधिकारी बड़हलगंज इस मामले की जांच कर रहे थे। आरोपी शिक्षिका को 15 नवंबर तक पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई। बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के सलेमपुर तहसील क्षेत्र निवासी अध्यापिका ने वर्ष 2003 में संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी से अनुक्रमांक 988 से तैयार फर्जी अंकपत्र के जरिए सात अगस्त 2014 को नौकरी हासिल की थी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एसटीएफ लखनऊ से प्राप्त जानकारी के बाद जांच के लिए अध्यापिका की समस्त पत्रावलियां मांगीं। जांच में अंक पत्र व प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications