Indian Railway: 'मेरी सहेली टीम' और 'सीसीटीवी कैमरे' से कुछ इस तरह रेलवे यात्रियों के दे रहा सुरक्षा
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों को लगाया गया है। ''उद्घोषणा प्रणाली एवं लाउड हेलर'' के माध्यम से उद्घोषणा कराकर एवं स्टेशनों तथा गाड़ियों में पैम्फलेट बांटकर यात्री सम्बन्धी अपराध के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं के लिये आरक्षित कोचों की सघन जांच कराकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिला कोचों में पुरूष यात्री यात्रा न करें। अकेली यात्रा कर रही महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'मेरी सहेली' टीम को विशेष रूप से लगाया गया है। अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु यात्री गाड़ियों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। स्टेशनों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरो की मॉनिटरिंग सुयोग्य व प्रशिक्षित स्टाफ से निरन्तर करायी जा रही है।
निगरानी हेतु लखनऊ जं0 पर 48, छपरा में 62 एवं गोरखपुर जं0 पर 67 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों के सामनों की जांच करने हेतु लखनऊ जं0 पर 01, गोरखपुर जं0 पर 02, बनारस में 01 वैगेज स्केनर कार्यशील हैं। यात्रियों की जांच हेतु लखनऊ जं0 स्टेशन पर 06 हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं 02 डोर फ्रेम मेट डिटेक्टर, छपरा स्टेशन पर 08 हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर तथा 04 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, गोरखपुर जं0 स्टेशन पर 19 हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं 04 डोर फ्रेम मेट डिटेक्टर उपलब्ध हैं, जिसके माध्यम से यात्रियों की जांच कराई जा रही है। भीड़-भाड़ की आड़ में मानव तस्करों की सक्रियता सक्रियता को देखते हुए एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में विशेष निगरानी करायी जा रही है।

सभी महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे - माइक्रोवेव टावर, आपरेटिंग कन्ट्रोल, डीजल फ्यूल प्वाइंट, आर.आर.आई. केबिन, पानी की टंकी, विद्युत उपकेन्द्र आदि स्थानों की निगरानी कराई जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के स्वान दस्ता द्वारा महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जांच कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों द्वारा भी औचक जांच कर यात्रियों की सुरक्षा इन्तजामों की समीक्षा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications