UP: गोरखपुर में पकड़ा गया उमेश हत्याकांड का आरोपी वकील, हत्या की योजना में इस तरह था शामिल

प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या मामले में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को आरोपी सदाकत को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।

umesh

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या मामले में सोमवार को आरोपी वकील सदाकत को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। उमेश पाल की हत्या करने की पूरी योजना इसी वकील के कमरे में बनी थी। यह वकील यूपी एसटीएफ की 12 लोगों की टॉप सूची में शामिल था।

हत्या के मुख्य षड्यंत्रकारियों में शामिल
यूपी पुलिस एसटीएफ प्रमुख और अपर पुलिस महानिदेशक, आईपीएस अमिताभ यश ने बताया कि प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या मामले में आरोपी वकील सदाकत जिसकी उम्र 25 साल है, उसे गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या के मुख्य षड्यंत्रकारियों शामिल है। यह पेशे से हाईकोर्ट का वकील है। पूछताछ में बताया कि उसका साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से ज्यादा है। उमेश पाल हत्याकांड की योजना को अंतिम रूप दिए जाने के दूसरे दौर की तमाम अहम बैठकें इसी सदाकत के कमरे पर हुई थीं।यह कमरा सदाकत ने प्रयागराज स्थित मुस्लिम हॉस्टल में लिया था।

ऐसे आया अपराधियों के संपर्क में
अमिताभ यश ने बताया कि वकील सदाकत को अपने गैंग में शामिल करने के लिए इन लोगों ने विवादित जमीनों के सौदे व इनसे जुड़े कानूनी मामलों को देने का लालच दिया था। अतीक गैंग के उन शूटर्स की बैठकें अपने हॉस्टल वाले कमरे पर करानी शुरू कर दी। यहीं से सदाकत के शामिल होने का सिलसिला शुरु हो गया।

Recommended Video

    गोरखपुर: बैंड बाजे के साथ अपराधी के घर पहुंची योगी की पुलिस, बारात समझ जुटी भीड़, और फिर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+