Gorakhpur: जानिए सपा से मेयर पद प्रत्याशी रहीं काजल निषाद का क्यों कटा चालान
Gorakhpur News: गोरखपुर में यातायात नियमों को तोड़ना समाजवादी पार्टी की नेता व मेयर पद प्रत्याशी रहीं काजल निषाद को भारी पड़ा। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर यातायात विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा है। बिना हेलमेट में बाइक चलाने का वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गयी।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सपा की काजल निषाद का बुलेट चलाते वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह बिना हेलमेट बुलेट चला रही हैं। जब इसकी जानकारी यातायात विभाग को हुई तो इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए काजल का एक हजार का चलान काट दिया।

काजल निषाद वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने 2023 में हुए मेयर चुनाव में सपा प्रत्याशी के रुप में अपनी दावेदारी की थी। 2022 में उन्होंने सपा से ही कैम्पियरगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह गोरखपुर के भौवापार की रहने वाली हैं। इनके पति संजय निषाद भोजपुर फिल्मों के निर्माता हैं। काजल निषाद भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने मशहूर सीरियल लापतागंज में भी काम किया है।
एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने बताया कि काजल निषाद का बिना हेलमेट पहले बुलेट चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। जो यातायात नियमों के खिलाफ है। इसलिए चालान काटा गया है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications