UP: बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता को किया जख्मी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में बेटे ने मां को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्यों कि उसने उसे शराब पीने से मना किया। पुलिस आरोपी कीे तलाश कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। बेटा ही मां का हत्यारा बन गया और पिता को जख्मी कर दिया। पिता की हालत गंभीर है। आरोपी बेटा पत्नी के साथ घर से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, खजनी के महुआ डाबर बरडांड गांव के एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने व मना करने पर मां की पिटाई शुरु दी। उसने उसे इतनी बेरहमी से पिटा की उसकी मौत हो गयी। उसे पिटता देख पिता छुडाने पहुंचा तो उसे भी जमकर पिटा। पिता की हालत गंभीर है और उसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। माता- पिता को पिटता देख पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब तक पुलिस पहुंची तक मां की मौत हो चुकी थी। हत्यारा बेटा अपनी पत्नी को लेकर फरार हो चुका था।
खजनी इलाके के महुआ डाबर बरडांड़ गांव के रहने वाले रामकेवल साहनी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि, बड़ा बेटा मोती साहनी अभी लुधियाना रहता है। वहीं, दूसरा भोला साहनी दुबई में रहता है जबकि, तीसरा छोटा बेटा महेश अपनी पत्नी के साथ घर रहता है। वह नशे का आदी है। शराब के नशे में वह अक्सर परिवार में विवाद करने के साथ ही पत्नी को पिटता रहता था।
थाना प्रभारी खजनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया मामले की जानकारी हुई है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications