Gorakhpur News: ताड़ी पीने से पिता ने किया मना तो बेटे ने दी यह दर्दनाक मौत

गोरखपुर में बेटे ने पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यों कि उन्होंने उसे ताड़ी पीने से रोका था।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला में चार मई को हुई लल्लन की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इनकी हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगा था लेकिन बाद पुलिस की छानबीन में पता चला कि उनकी हत्या बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोला के बेबरी गांव के रहने वाले लल्लन की रास्ते में जाते समय अचानक मौत हो गयी थी। साथ में उनका बेटा भी था। जब पुलिस पहुंची तो बेटे ने बताया था कि पड़ोसियों ने पिता की पीटकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया। जब छानबीन शुरु हुई तो बेटा ही कातिल निकला।

gkp

लल्लन का कातिल उसका बेटा रणधीर ही निकला। दोनों एक साथ घर से निकले थे। रणधीर जब कही और जाने लगा तब पिता ने पूछा कि कहां जा रहे हो। इस पर बेटे ने कहा ताड़ी पीने जा रहा है। पिता ने इस बात पर विरोध किया। इसे लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी दौरान बेटे ने पिता को जमीन पर पटक दिया। बेरहमी से पिटाई करने के कारण लल्लन की मौत हो गयी थी।

एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में चार अन्य लोगों को दोषी माना जा रहा था। छानबीन जब गइराई से की गयी तो पता चला कि बेटे ने ही हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+