FLIGHT CANCELLATIONS: हैदराबाद व मुबंई की फ्लाइट रद्द,उड़ानों पर मौसम की मार
गोरखपुर से हैदराबाद व मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यह फैसला खराब मौसम की वजह से लिया है।

Gorakhpur News: घने कोहरे का असर हवाई सेवा को सीधे प्रभावित कर रहा है। खराब मौसम की वजह से फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। इसी क्रम में एलायंस एयर ने गुरुवार को गोरखपुर से हैदराबाद व मुंबई जाने वाली फ्लाइटों को निरस्त कर दिया। घने कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट रही।
स्पाइस जेट की फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे दिल्ली से गाेरखपुर पहुंचती है। लेकिन, गुरुवार को यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंची। दिल्ली जाने के लिए दोपहर दो बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री 4 घंटे तक परेशान रहे। विलंब होने पर मौजूद यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त किया।
देश में कोरोना के नए वैरिएंट के मिलने के बाद गोरखपुर में सभी जगहों पर अलर्ट कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर विदेश से या बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू करा दी गई है। गुरुवार को डॉ. निखिल द्विवेदी की टीम ने विदेश से पहुंचे 22 यात्रियों की जांच की।
खराब मौसम की वजह से कुछ दिन पूर्व गोरखपुर से लखनऊ गयी फ्लाइट की लैंडिंग न हो पाने के कारण उसे वापस गोरखपुर लौटना पड़ा था। इस समय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications