गोरखपुर: SBI का ATM काटकर 7.43 लाख ले उड़े चोर, कैमरे पर लगाया काला पेंट

गोरखपुर। गोरखनाथ थाने से बमुश्किल 100 कदम की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम गैस कटर से काटकर 7.43 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। रविवार को घटना के बारे में पता चला। डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट यूनिट की मदद से पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। हैरत की बात ये ह‍ै कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटने के पहले वहां लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट लगा दिया था।

एटीएम टूटा देख युवक ने दी पुलिस को सूचना

एटीएम टूटा देख युवक ने दी पुलिस को सूचना

गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के सोनौली रोड पर ये घटना घटी है। इस रोड को नेपाल रोड के नाम से भी जाना जाता है। गोरखनाथ मंदिर के पूरब सड़क पर एबीआई बैंक की शाखा है। यहीं पर ये एटीएम लगा हुआ है। रविवार को दोपहर में रुपए निकलने पहुंचे युवक ने एटीएम टूटा देखकर 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। इसके बाद गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

रात में दिया घटना को अंजाम, सुबह हुई जानकारी

रात में दिया घटना को अंजाम, सुबह हुई जानकारी

छानबीन में पता चला कि रविवार की रात 12 बजे के करीब एटीएम से अंतिम बार दो ट्रांजेक्शन हुआ था। एक बार पांच और तत्काल बाद 1500 रुपए निकाले गए थे। इसके बाद एटीएम से कोई निकासी नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने रात में ही घटना को अंजाम दे दिया है, लेकिन इसकी जानकारी रविवार को सुबह हो पाई।

सीसीटीवी कैमरे में लगाया काला पेंट

सीसीटीवी कैमरे में लगाया काला पेंट

घटना को अंजाम देने के पहले एटीएम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर चोरों ने काला पेंट लगा दिया था, जिससे चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। शुक्रवार को बैंक बंद होते समय एटीएम में 11.20 लाख रुपए थे। रविवार की रात अंतिम निकासी के बाद 7.43 लाख रुपए बचे थे। बता दें, एसबीआई के एटीएम में चोरी की यह घटना पहली नहीं है। करीब सात साल पहले दिग्विजय नाथ डिग्री कालेज में लगे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम तोड़कर चोर 10 लाख रुपए निकाल ले गए थे। इस घटना का आज तक पर्दाफाश नहीं हो पाया। पांच साल पहले प्रशांत टावर स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने ही चोरी की थी, लेकिन वे पकड़ लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+