गोरखपुर: विधायक पर उनके ही भाई ने लगाए यह संगीन आरोप,जानिए पूरा मामला
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन सिंह पर उनके ही बड़े भाई ने जान से मारने की धमकी व रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया है।साथ ही यह भी आरोप है कि 30 अगस्त तक घर छोड़कर भाग जाने का अल्टीमेटम भी मिला है। बड़े भाई डॉक्टर क
गोरखपुर,29अगस्त: गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन सिंह पर उनके ही बड़े भाई ने जान से मारने की धमकी व रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया है।साथ ही यह भी आरोप है कि 30 अगस्त तक घर छोड़कर भाग जाने का अल्टीमेटम भी मिला है। बड़े भाई डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने कैंट थाने में तहरीर दी है एंव न्याय की गुहार लगायी है।

डॉ. कौशल किशोर ने भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ कैंट पुलिस को तहरीर भी दी है। आरोप है कि चार दिनों से पुलिस मामले को मैनेज कराने में विधायक के घर पर हर रोज जुट रही है। केस दर्ज नहीं कर रही है, लेकिन गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पुलिस को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। भाजपा विधायक के बड़े भाई डॉ. कौशल किशोर का कहना है, ''पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया जाएगा।सीएम के निर्देश के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई होगी।''
डॉ. कौशल किशोर सिंह ने बताया कि विधायक विपिन सिंह और हमारा परिवार कैंट इलाके के दाउदपुर में एक साथ एक ही मकान में रहता है। कुछ प्रॉपर्टी पिता अंबिका सिंह के नाम है, जबकि कुछ प्रॉपर्टी मां के नाम है। विधायक विपिन सिंह मां से पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहते हैं। इसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद भी चल रहा है।
विधायक से संपर्क न हो पाने की स्थिति में उनके मीडिया प्रभारी वैभव अग्रहरी ने बताया कि मामला पूरी तरह बेबुनियाद है। बड़े भाई के सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं।
पहले भी लगा है आरोप
विधायक विपिन सिंह पर पहले भी आरोप लग चुका है। 5 जनवरी 2020 को विधायक ने नर्वदेश्वर सिंह को पिटा था। कैंट थाना और एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर 24 मई 2022 को कैंट थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications