Gorakhpur: घर पर 'पाकिस्तान का झंडा' लगाने का आरोप लगाकर हंगामा

गोरखपुर, 11 नवंबर: यूपी के गोरखपुर में कथित रूप से पाकिस्तान का झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर पत्थरबाजी की। इस दौरान एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हंगामे की सूचना पर मौके पर चौरीचौरा और झगहां थाने की पुलिस फोर्स पहुंची और हालात पर काबू पाया। एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि इस्लामिक है या पाकिस्तान का इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही आरोपियों के भी रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे। जिले में माहौल खराब करने को लेकर जो भी आरोपी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि तस्वीर देखने से साफ है कि ये पाकिस्तान का नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा है।

Sedition case registered against 4 over Pakistani flag in gorakhpur

जानिए क्या है पूरा मामला?

चौरीचौरा थाना के मुंडेरा बाजार कस्बे के वार्ड नंबर 10 में तालीम नाम के एक शख्स के घर पर कथित रूप से पाकिस्तान का झंडा लगाया गया। फोटो वायरल होने पर जब मौके पर चौरीचौरा पुलिस पहुंची तो जिस मकान पर झंडा होने की बात कही जा रही थी, वहां कोई झंडा नहीं मिला। मकान अंदर से बंद था। इस बीच मौके पर मौजूद भीड़ ने पप्पू कुरैशी के दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने हंगामा करे रहे हिंदू संगठन के लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर माहौल शांत कराया।

Recommended Video

    Ghaziabad के Mohan Nagar पहुंची Maa Annapurna की Rath Yatra | Video | #Shorts | वनइंडिया हिंदी

    4 पर राजद्रोह का केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

    हिंदू संगठन ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों जिनमें तालीम, पप्पू, आशिक और आरिफ पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी नॉर्थ ने बताया कि दरअसल हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के साथ ही विवाद की जड़ तथाकथित झंडे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+