sawan 2022 :सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
आज सावन का दूसरा सोमवार है।शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।भक्त जलाभिषेक करने के लिए अपने बारी की प्रतीक्षा करते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय दिखा।हर-हर महादेव के नारों के साथ भक्तों का उत्साह देखने को मिल
गोरखपुर, 25 जुलाई : आज सावन का दूसरा सोमवार है।शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।भक्त जलाभिषेक करने के लिए अपने बारी की प्रतीक्षा करते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय दिखा।हर-हर महादेव के नारों के साथ भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा था। गोरखपुर के प्रमुख शिवालयों झारखंण्डी महादेव,मानसरोवर मंदिर,गोरखनाथ मंदिर,मुक्तेश्वर नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ रही।
Recommended Video
सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा श्रद्घालुओं में शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र दही और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की। पूरे जिले के सभी मंदिरों पर भव्य सजावट की गई थी महादेव झारखंण्डी, मानसरोवर मंदिर,मुक्तेश्वर नाथ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। सुबह से ही जिले के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े। हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्धोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। पादरी बाजार के नागेश्वरपुरम महादेव मन्दिर में दूर- दूर से आये भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया।असुरन स्थित विष्णु मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
अपने कुत्ते को अन्य कुत्ते से झगड़ता देख छुड़ाने गई महिला, नजारा देखा तो चौंक गई
इस अवसर पर मंदिरों में रुद्राभिषेक कर भक्तों ने कल्याण की कामना की।विद्वानों के अनुसार रुद्राभिषेक का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। रुद्राभिषेक से मन शुद्ध और सत्वगुणी होता है। इससे संकल्प शक्ति में वृद्धि होती है।













Click it and Unblock the Notifications