Gorakhpur news : स्कूल बस खेत में पलटी,30 घायल
गोरखपुर न्यूज: स्कूल बस खेत में पलटी,30 घायलगुरूवार की सुबह गीडा इलाके के गाहासाड़ में एक स्कूल बस पलट गई। जिसमें 30 बच्चे सवार थे। हालांकि किसी भी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई, कुछ बच्चों मामूली चोटें आई हैं। सभी पुल
गोरखपुर,28 जुलाई: गुरूवार की सुबह गीडा इलाके के गाहासाड़ में एक स्कूल बस पलट गई। जिसमें 30 बच्चे सवार थे। हालांकि किसी भी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई, कुछ बच्चों मामूली चोटें आई हैं। सभी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने सभी बच्चों को उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया। एक्सीडेंट की सूचना पर तत्काल एसपी नार्थ, सहजनवां और गीडा की पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि बस कैसे पलटी है?
एससपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बस से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस के कागजात को भी चेक किया जा रहा है। जांच के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बस गाहासाड़ गांव में कुछ बच्चों को लेने जा रही थी। इस दौरान कच्चे सड़क पर उसका पहिया स्लीप हो गया। जिससे कि बस खेत में पलट गई। यह देख ग्रामीण उस तरफ दौड़ पड़े और बच्चों को निकालने लगे। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications