हिन्दू- मुस्लिम के बीच खाई खोद रही भाजपा सरकार- अखिलेश यादव

SP Chief Akhilesh Yadav रविवार को गोरखपुर में थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

akhilesh

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को गोरखपुर में आयोजित सम्मान समारोह उपस्थित हुए एंव जनसभा को संबोधित किया। यहां से सड़क मार्ग से खलीलाबाद के लिए प्रस्थान किया। अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनाव में जिताने की अपील भी की।

हिन्दू- मुस्लिम के बीच बढ़ाई दूरी अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। यह सरकार सिर्फ हिन्दू व मुस्लिमों के बीच खाई खोदने का कार्य कर रही है। समाज को बांट कर गद्दी पर की चाह रखने वाली यह सरकार देश व समाज के हित में नहीं है।

गोरखपुर में गाड़ी नहीं नाव चलती है अखिलेश यादव ने गोरखपुर की जल जमाव समस्या पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां बरसात के दिनों में गाड़ी नहीं नाव चलती है। सड़के नीची हैं और नाली ऊपर है। सीएम सिटी का यह हाल है तो अन्य जगहों की क्या बात की जाए। जो सरकार नाली तक नहीं बना सकी उसके पक्ष में मतदान कैसा।

गोरखपुर में नहीं चली मेट्रो अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यकाल है। यहां की जनता को वर्षों से मेट्रों चलने का इंतजार है लेकिन वह भी अभी तक नहीं चली। यह वादा भी झूठा निकला। आज प्रदेश में जहां भी मेट्रो चल रही है वह सपा सरकार की देन है।

क्या मठ निषाद को मेयर बनाएगी अखिलेश यादव ने कहा कि निषाद समाज के लोग कहते हैं कि मठ हमारा है तो क्या मठ निषाद प्रत्याशी को यहां का मेयर बना सकती है। सपा ने पहले भी यहां निषाद को सांसद बनाया है।

दिल्ली वाले यूपी में मार रहे छापा दिल्ली वाले यूपी पर छापा मार रहे और यूपी वाले दिल्ली पर छापा मार रहे है। कहीं डबल इंजन टकरा तो नहीं रहे हैं। यूपी में डीजीपी परमानेंट नहीं है। सपा सरकार होती तो लोग सवाल उठाते, जो सरकार डीजीपी ना पोस्ट कर पाए उससे कमजोर कोई सरकार नहीं हो सकती।

उन्होंने गोरखपुर से मेयर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस अवसर पर सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, अवधेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+