UP: अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार होगा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, 50 करोड़ रुपये से होगा अपग्रेड

गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स को जल्द ही 50 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जाएगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा सकेंगे।

stedium

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ की खास पहल पर गोरखपुर में अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेंगे। दर्शक फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 50 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जाएगा। इससे स्टेडियम के चारों चार मंजिला पवेलियन का निर्माण किया जाएगा।

गोरखपुर के इस स्टेडियम को लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर राजकीय निर्माण निगम की ओर से विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक तकनीक की व्यवस्था की जाएगी। इसमें खिलाड़ियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे। स्टेडियम मैदान के चारों ओर एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके बाहर आठ मीटर चौड़ी सफेद पट्टी भी आम नागरिकों के लिए बनाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल खुद इसके निर्माण की तैयारियों में लगे हैं।
महायोजना 2031 के तहत प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में रीजनल स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार भी किया गया है।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें टेबल टेनिस हाल, चार टॉयलेट ब्लॉक, दो पवेलियन टॉयलेट, दो बॉक्सिंग रिंग, वीआईपी लाउंज, स्विमिंग पुल, वार्मअप पुल, रिसेप्शन व चेंजिंग एरिया, स्विमिंग पुल सिटिंग एरिया, जिम्नास्टिक हाल, वेट लिफ्टिंग हाल रहेंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को पचास करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जाना है। इसमें 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: भीड़ को संभालने में बेबस नजर आई पुलिस, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+