Weather Update Gorakhpur: गोरखपुर में हो रही मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 6 साल का रिकार्ड
Weather Update Gorakhpur: गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का क्रम बना हुआ है। मंगलवार से हो रही बारिश का क्रम शुक्रवार को भी बना हुआ है। रुक- रुक कर हो रही बारिश से आमजन जीवन प्रभावित है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गली मोहल्लों में पानी लगा हुआ है। बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने छह सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार की सुबह 8.30 से बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक 133 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। इतनी बारिश छह सालों मेंं नहीं हई। 5 अगस्त 2018 को यहां 85 मिमी, 17 अगस्त 2019 को 22.4 मिमी, 17 अगस्त 2020 को 27.6 मिमी, 26 अगस्त 2021 को 106.9 मिमी,2 अगस्त 2022 को 96 मिमी वर्षा हुई थी। जबकि 10 अगस्त 2023 को133 मिमी वर्षा हुई है। 24 घंटे में गोरखपुर शहर में 133 व ग्रामीण क्षेत्र में 119. 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया है कि इस लगातार हाे रही बारिश का कारण पांच हजार फीट की ऊंचाई पर न्यून चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बनना है। इसी वजह से गोरखपुर सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
लगातार हो रही बारिश से आमजन जीवन प्रभावित है। लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बहुत आवश्यक होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications