मुंबई से गोरखपुर पहुंचीं रवि किशन की पत्नी, कहा- रोज खिलाऊंगी बाटी-चोखा

Gorakhpur news, गोरखपुर। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने कहा कि चौथे चरण में भी मोदी और योगी जी की लहर नहीं, बल्कि सुनामी दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बंपर वोटों से जीतकर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अब तक के चुनाव में भाजपा की सुनामी दिखाई दे गई है। बता दें, रवि किशन पत्नी प्रीति के साथ गोरखपुर पहुंचे हैं, उनका है कि प्रीति अब यहां पर उनका घर संभालेंगी। उन्होंने कहा कि बंपर वोटों से उनकी जीत हो रही है।

ravi kishan wife reached gorakhpur for elections campaign

रोज खिलाएंगी बाटी-चोखा

रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने कहा कि उन्हें गोरखपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। टीवी पर उन्होंने देखा कि लोगों के अंदर किस तरह का उत्साह है। उनके पति को भारी सपोर्ट मिल रहा है। यह योगी जी की सीट है और हमेशा रहेगी। उनके पति सेवा के भाव से यहां पर आए हैं। प्रीति शुक्ला से जब पूछा गया कि रवि किशन की पसंदीदा डिश कौन सी है तो उन्होंने बताया कि रवि किशन को बाटी-चोखा बहुत पसंद है और वे रोज उन्हें बाटी-चोखा खिलाएंगी।

ravi kishan wife reached gorakhpur for elections campaign

अपनी जीत का दावा कर रहे हैं रवि किशन

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को मैदान में उतारा है। रवि किशन लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यही नहीं वह अपनी बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन तिवारी को रवि किशन के खिलाफ उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+