विरोधियों पर भड़के सांसद रवि किशन, कहा- माफियाओं को मिट्टी में जरुर मिलाएगी योगी सरकार

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहाकि जो भी माफिया होगा योगी सरकार उसे मिट्टी में मिलाने का काम करेगी।

ravi

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान सांसद विराधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने दिल्ली के डिप्डी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ी करने वाली सपा व समाज में भय पैदा कर रहे माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया।

बजट को बताया ऐतिहासिक
सांसद रवि किशन ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकसित हो रहा प्रदेश है। तेजी से हुए विकास ने यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। इस सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊंचाई देगा। यह बजट एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिससे प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था व देश 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा। औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

पूर्वांचल का होगा तीव्र विकास
सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बजट में गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल की गति को एक नई दिशा व ऊंचाई मिलेगी। गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर है। यहां नेपाल, बिहार व पूर्वांचल के तमाम जिलों के लोग निवास करते हैं ऐसे में एक नये गोरखपुर का निर्माण बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी। शहर का विस्तार होगा। तमाम सुविधाएं बढ़ेगी।

माफियाओं के पोषक आज कानून व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
सांसद रवि किशन ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों और माफियाओं के पोषक आज कानून की बात कर रहे हैं। गुंडाराज को बढ़ावा देने वाली सपा आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात कर रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश माफियाओं से मुक्त हुआ है। कानून व्यवस्था बनी है। सभी को न्याय मिल रहा है। ऐसे में विरोधियों की यह हरकत निंदनीय है। जहां सीएम योगी पूरे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं ऐसे में विरोधियों को कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए न कि प्रदेश की विकास को कम करना चाहिए।

राम व मंदिर के शुरु से खिलाफ रहे यह विरोधी सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार हमेशा से प्रभु राम, सुरक्षा व मंदिर के खिलाफ रही। मंदिर के लिए आंदोलन कर रहे कारसेवकों पर इन्होंने कई जुल्म किए हैं। ऐसे में इन विरोधियों का काम ही प्रदेश के करोड़ो सनातनियों की भावना से खेलना है।

Recommended Video

    गोरखपुर: बैंड बाजे के साथ अपराधी के घर पहुंची योगी की पुलिस, बारात समझ जुटी भीड़, और फिर

    न्याय सबके लिए बराबर है
    सांसद ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कहा कि सीबीआई अपने आप में एक बहुत बड़ी संस्था है। अगर उनकी गिरफ्तारी हुई है तो कोई तथ्य,कोई साक्ष्य जरुरु रहे होंगे। जो कोई भी हो न्याय सभी के लिए है और वो गिरफ्तार होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+