Raksha Bandhan: गोरखपुर में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, रक्षा का लिया वचन

Gorakhpur News: गोरखपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार रात से ही यहां राखी बांधने का सिलसिला शुरु है, जो गुरुवार सुबह से ही जारी है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा का वचन लिया एंव भाई की लंबी उम्र की कामना की।

गुरुवार सुबह से ही गोरखपुर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मिठाई व राखी की दुकान पर भारी भीड़ रही। पूर्णिमा तिथि 30 को सुबह करीब 11 बजे से अगले दिन सुबह 7.37 तक है। इस वजह से कई जगहों पर बहनें बुधवार रात से ही भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं। लेकिन गुरुवार को यह पर्व खासतौर पर मनाया जा रहा है।

gorakhpur

इस पर्व पर सांसद रवि किशन भी गोरखपुर में हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रक्षाबंधन से पूर्व ब्रम्हकुमारी की बहनों सांसद रवि किशन व मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को राखी बाधी एंव इनके लंबी उम्र की कामना की। सांसद व मेयर ने रक्षाबंधन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

शाहपुर क्षेत्र के नाथपुरम कॉलोनी के रहने वाले शिवांश इस समय कानपुर रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व की छुट्टी हुई थी। आज बहनों ने राखी बांधी और मुझसे कई सारे गिफ्ट भी लिए। परिवार के साथ की किसी भी पर्व का महत्व होता है।

इंद्रप्रस्थपुर कॉलोनी की रहने वाली नीलम श्रीवास्तव बताती हैं कि भाई- बहन का यह पवित्र पर्व है। मेरे भईया महराजगंज रहते हैं लेकिन अस्वस्थ्य होने के बाद भी उन्होंने यहां आकर मुझे आशीर्वाद दिया। मैं बहुत खुश हूं।

इसी क्रम में गोरखपुर के रहने वाले विशाल, मानवीर, देव, सिद्धार्थ, अमित,स्वप्निल सहित कई ने राखी बंधवाई और बहनों को रक्षा का वचन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+