UP: राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को कोर्ट ने किया बरी, जानिए किस मामले में दर्ज था केस
गोरखपुर शहर विधानसभा के पूर्व विधायक व राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को कोर्ट ने आठ साल पुराने मामले में बरी किया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर विधानसभा से पांच बार विधायक रहने वाले व वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल को कोर्ट से आठ साल पुराने मामले में बरी किया है। सांसद ने न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मैं कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास था कि जिस राजनैतिक द्वेष के कारण मेरे ऊपर यह मुकदमा किया गया था वह झूठा निकलेगा। कोर्ट ने यह फैसला मेरिट के आधार पर किया है, जो सराहनीय है। इससे पूर्व भी मुझ पर राजनीतिक द्वेष के कारण फर्जी मुकदमें लगाए गये थे जिनमें मैं बरी हुआ हूं।
डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है। यही मेरे जीवन का लक्ष्य भी है। यह आगे भी जारी रहेगा। मैं राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर कोई कार्य नहीं करता। राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है।
यह है मामला
जिस मामले में कोर्ट ने राधा मोहन दास को बरी किया है वह साल 2015 का है। मई, 2015 में कुछ लोग सुबह गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में टहलने गए थे। इसी बीच विश्वविद्यालय परिसर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। जिसका विरोध करते हुए लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तत्कालीन नगर विधायक राधा मोहन दास मौके पर पहुंच गए और गेट का ताला तोड दिया गया। इसी मामले में विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी ने राधा मोहन पर केस दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications