Indian Railway: नवरात्र को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी,मां के भक्तों को मिलेगा यह प्रसाद

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने दशहरा पर्व पर यात्रियों के लिए खास तैयारी की है।नवरात्र में व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी।प्रमुख ट्रेनों की पैंट्रीकार में फलाहार का इंतजाम किया जा रह

गोरखपुर,11सितबंर: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।रेलवे ने दशहरा पर्व पर यात्रियों के लिए खास तैयारी की है।नवरात्र में व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी।प्रमुख ट्रेनों की पैंट्रीकार में फलाहार का इंतजाम किया जा रहा है। इतना ही नहीं फलाहार की शुद्धता बनी रहे, इसके लिए पूरे नवरात्र नॉनवेज भोजन पैंट्रीकार में नहीं बनेगा। सप्तक्रांति और वैशाली सुपरफास्ट जैसी प्रमुख ट्रेनों के पैंट्रीकार संचालकों के प्रस्ताव पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ने सहमति दे दी है।

train

नवरात्र पर रेलवे यात्रियों को विशेष सुविधा देगा। नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हो रहा है।इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों का अपने घर आना होता है।रेल यात्रा के दौरान इन्हें कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।आईआरसीटीसी ने प्रमुख ट्रेनों के पैंट्रीकार संचालकों के नवरात्र स्पेशल मेन्यू को मंजूरी दे दी है। पूरे नवरात्र व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए पैंट्री में फलाहार की व्यवस्था तो रहेगी ही, बिना व्रत वाले यात्रियों को भी सात्विक यानी बिना लहसुन-प्याज का भोजन परोसने की तैयारी है। इस दौरान मांसाहारी भोजन नहीं बनेगा।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पैंट्रीकार मैनेजर असगर अली बताते हैं कि नवरात्र के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है। चार अलग-अलग तरह की थालियां उपलब्ध होंगी। जो यात्री व्रत रहेंगे, उनके लिए भूनी हुई मूंगफली, मखाना और फल में केला व मौसमी उपलब्ध रहेगा। जो व्रत नहीं रहेंगे, उनके लिए खाना डिमांड पर बिना लहसुन-प्याज के तैयार होगा।साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू आटे के पकौड़े और पूड़ी-सब्जी, रबड़ी, लस्सी, जूस, फल, चाय उपलब्ध रहेंगे। यात्री अपनी सुविधा अनुसार ई-कैटरिंग या फिर 1323 नंबर पर बुक कर सीट पर भोजन मंगवा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+