मध्य रेलवे के उरुली स्टेशन पर इन गाड़ियों का होगा अस्थायी ठहराव
रेलवे ने उरली में मकर संक्रांति व अजमेर में उर्स मेेले के आयोजन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का ठहराव करने के साथ ही एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने प्रयागधाम ट्रस्ट, उरुली में मकर संक्रान्ति के वार्षिक पर्व के अवसर पर तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये मध्य रेलवे के उरुली स्टेशन पर गाड़ियों का अस्थायी तौर पर 01 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 17 जनवरी, 2023 को 10.59 बजे उरुली स्टेशन पहुँचकर 11.00 बजे प्रस्थान करेगी।
- 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस 05 जनवरी, 2023 को 17.26 बजे उरुली स्टेशन पहुँचकर 17.27 बजे प्रस्थान करेगी।
- 11407 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 17 जनवरी, 2023 को 22.14 बजे उरुली स्टेशन पहुँचकर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी।
- 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस 06 जनवरी, 2023 को 09.59 बजे उरुली स्टेशन पहुँचकर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी।
एक जोड़ी उर्स विशेष गाड़ी का संचालन रेलवे ने अजमेर में लगने वाले 811वें सालाना उर्स के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु छपरा से अजमेर के मध्य एक जोड़ी उर्स विशेष गाड़ी का संचलन किया जायेगा। 05103 छपरा-अजमेर उर्स विशेष गाड़ी 25 जनवरी,2023 दिन बुधवार तथा 05104 अजमेर-छपरा उर्स विशेष गाड़ी 30 जनवरी,2023 दिन सोमवार को एक फेरे के लिये चलाई जायेगी ।
05103 छपरा-अजमेर उर्स विशेष गाड़ी 25 जनवरी,2023 दिन बुधवार को छपरा से 20.30 बजे प्रस्थान कर सीवान से 21.30 बजे, देवरिया सदर से 22.35 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.15 बजे, खलीलाबाद से 00.55 बजे, बस्ती से 01.25 बजे, गोण्डा से 03.00 बजे, बाराबंकी से 04.52 बजे, बादशाहनगर से 05.43 बजे, ऐशबाग से 06.20 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 07.55 बजे, कन्नौज से 09.07 बजे, फर्रूखाबाद से 10.48 बजे, कासगंज से 12.25 बजे, हाथरस सिटी से 13.30 बजे, मथुरा जं0 से 14.50 बजे, अछनेरा से 16.05 बजे, भरतपुर से 16.40 बजे, बांदीकुई से 18.40 बजे, जयपुर से 20.10 बजे तथा मदार से 22.37 बजे छूटकर अजमेर 23.05 बजे पहुंचेगी ।
Railway Update: दोहरीकरण कार्य के चलते बदला इन ट्रेनों का मार्ग,यहां देखें पूरी लिस्ट
वापसी यात्रा में 05104 अजमेर-छपरा उर्स विशेष गाड़ी 30 जनवरी,2023 दिन सोमवार को अजमेर से 00.45 बजे प्रस्थान कर मदार से 01.02 बजे, जयपुर से 02.50 बजे, बांदीकुंई से 05.05 बजे, भरतपुर से 06.07 बजे, अछनेरा से 07.25 बजे, मथुरा जं0 से 08.50 बजे, हाथरस सिटी से 09.47 बजे, कासगंज से 11.10 बजे, फर्रूखाबाद से 12.50 बजे, कन्नौज से 14.30 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.10 बजे, ऐशबाग से 18.00 बजे, बादशाहनगर से 18.25 बजे, बाराबंकी से 19.12 बजे, गोण्डा से 20.40 बजे, बस्ती से 22.10 बजे, खलीलाबाद से 22.40 बजे, गोरखपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर से 01.05 बजे तथा सीवान से 02.10 बजे छूटकर छपरा 03.15 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications