Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने बिहार की कई ट्रेनों को किया रद, कुछ के बदले गए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर रेलवे के वाराणसी स्टेशन ब्लाक किए जाने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के रुट में परिवर्तन किया है।अब यह ट्रेनेें नए रुट से होकर चलेंगी।आप सब अगर यात्रा करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

Indian Railway Train Diversion News: रेलवे ने वाराणसी स्टेशन ब्लाक किए जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।अब यह ट्रेनें नए मार्ग से चलेंगी।इनमें प्रमुख रुप से गोरखपुर-एलटीटी,वाराणसी-जाफराबाद,वाराणसी-प्रयागराज प्रमुख हैं।उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओं पंकज कुमार सिंह ने दी। इसके साथ ही आप यात्रा से पूर्व पूरी अपडेट यहां देख सकते हैं।जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है उनकी पूरी लिस्ट यहां देखें।

वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज

वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज

गोरखपुर से 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28, 29 अक्टूबर, 01, 04, 05, 08, 11, एवं 12 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12166 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।

अहमदाबाद-गोरखपुर-आड़िहार

अहमदाबाद-गोरखपुर-आड़िहार

अहमदाबाद से 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30 अक्टूबर और 01, 02, 03, 04, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 12 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31 अक्टूबर और 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11, 12, एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस

बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस

बान्द्रा टर्मिनस से 17, 24, 31 अक्टूबर और 07 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 11, 18, 25 अक्टूबर और 01 तथा 08 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस

शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस

शालीमार से 11, 18, 25 अक्टूबर और 01 तथा 08 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12, 19, 26 अक्टूबर और 02 एवं 09 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11081 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 14, 21, 28 अक्टूबर और 04 तथा 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस
- दुर्ग से 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर और 02, 04, 09 तथा 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

- नौतनवा से 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर और 04, 06, 11 तथा 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस औड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।

पूजा स्पेशल ट्रेन

पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की है।इसके तहत 04062/04061 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस का संचलन 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनन्द विहार टर्मिनस से और 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को सहरसा से तीन फेरे के लिए किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04062 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 3.25 बजे प्रस्थान कर सुबह 5.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 4 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04062 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल सहरसा से शाम 7.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 8.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+