Indian Railway: कोहरे का कहर,रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनें की निरस्त
Railway Update Gorakhpur: भारतीय रेलवे ने खराब मौसम व घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05093 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोण्डा से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05091 गोण्डा-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीतापुर से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05092 सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोण्डा से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05469 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05470 नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05471 नकहा जंगल- नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नौतनवाँ से 03 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05472 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नरकटियागंज से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीतापुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05459 सीतापुर-शाहजहाँपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- शाहजहाँपुर से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05460 शाहजहाँपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05036 नकहा जंगल- सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीवान से 02 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05035 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
पूर्व की तरह चलेंगी ये ट्रेनें
घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 15080 व 15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 15040 व 15039 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कीे आवृत्ति में कमी कर दैनिक से सप्ताह में चार दिन किया गया था। यात्री जनता की सुविधाओं को देखते हुये पूर्व की तरह 02 से 31 दिसम्बर, 2022 तक इन गाड़ियों को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है।