PM Modi: आज गोरखपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
PM Modi Visit Gorakhpur: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज गोरखपुर आगमन होगा। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंंगे। इसके साथ ही पूर्वांचलवासियों को कई बड़ी सौगात देंगे। उनकी यह यात्रा गोरखपुर के विकास को एक नई गति प्रदान करेगी। सीएम उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को ही गोरखपुर आ गए थे। सीएम के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन भी उनके स्वागत के लिए गोरखपुर मौजूद रहेंगी।
सौ साल के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गीता प्रेस आएगा
प्रधानमंत्री गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। गीता प्रेस के सौ साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब देश का कोई प्रधानमंत्री यहां आएगा। पीएम मोदी गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर का अवलोकन करेंगे। साथ ही उनके हाथों श्री शिव महापुराण के आर्ट पेपर पर प्रकाशित रंगीन चित्रमय विशिष्ट अंक का विमोचन भी होगा। प्रधानमंत्री उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को गीता का महत्व बताएंगे।

वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम गीता प्रेस कार्यक्रम कें बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेशवासियों को सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात देंगे। वह ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना 693 करोड़ रुपए की है।
इतने बजे होगा आगमन
पीएम के 1:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आने की संभावना है। यहां से वह 1:45 से 2 बजे तक गीता प्रेस पहुंचेंगे। यहां से वह 3:15 बजे तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। 3:45 मिनट पर वह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से पीएम वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।









Click it and Unblock the Notifications