PM Modi ने देवरिया व नौगढ़ को दी FM Radio स्टेशन की सौगात, बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Gorakhpur: पीएम मोदी ने शुक्रवार को देवरिया व नौगढ़ को एफएम रेडियो स्टेशन की सौगात दी है। उन्होंने देश के 91 एफएम रेडियो ट्रांसमीटर की शुरुआत की है।

PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है। इन सभी की क्षमता सौ वाट है। इसमें उत्तर प्रदेश के देवरिया व सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ को भी एफएम रेडियो स्टेशन की सौगात मिली है। वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने सभी ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया।
रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़वा देने के लिए केंद्र सरकार ने यह खास पहल की है। इससे उन हिस्सों में भी कार्यक्रम सुने जा सकेंगे जहां कभी इसकी गुजांइश नहीं थी। अब देवरिया व नौगढ़ में भी एफएम का मनोरंजन ले सकते हैं। देवरिया में उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद रमापति राम त्रिपाठी व विधायक शलभ मणि मौजूद रहे।
केंद्र प्रभारी स्वामी नाथन ने बताया कि एफएम रेडियो शुरु होने से शहर से 15 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोग इसका आनंद ले सकेंगे। सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक इस पर कार्यक्रम आते रहते हैं। विविध भारती के गानों के साथ ही आकाशवाणी लखनऊ के प्रसारण को सुन सकेंगे। शहरवासी गाना, समाचार, किसानों और खेल के विविध कार्यक्रमों इत्यादि का आनंद ले सकेंगे।
गोरखपुर दूरदर्शन रिले प्रसार केंद्र के पहले देवरिया में केंद्र खुला था। वहीं, सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील परिसर स्थित दूरदर्शन केंद्र में सौ वाट का हाई पावर एफएम ट्रांसमीटर लगा है।












Click it and Unblock the Notifications