शादीशुदा शिक्षक को बेटी की उम्र की छात्रा से निकाह का फरमान, जानें क्या है पूरा मामला
गोरखपुर, 11 जून: यूपी के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पंचायत ने शिक्षक को उसकी बेटी की उम्र की नाबालिग छात्रा से निकाह करने का फरमान सुनाया गया है। दरअसल, मदसरे में पढ़ने वाली छात्रा का शिक्षक से बीते दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। चर्चा गांव में फैली, जिसके बाद गुरुवार को पंचायत बुलाया गई। इस दौरान पंचों ने फरमान सुनाया कि शिक्षक को छात्रा से निकाह करना होगा। बताया जा रहा है कि बदमानी के डर से छात्रा के परिवार ने पंचायत का फैसला मान भी लिया, लेकिन शिक्षक का पिता संपत्ति में बंटवारे की आशंका के चलते इस फैसले को मानने से इनकार कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसा स्थित है। मदरसे में गांव का ही 50 वर्षी व्यक्ति शिक्षक के तौर पर बच्चों को पढ़ाता है। इसी मदरसे में गांव की एक लड़की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि शादीशुदा व दो बच्चों के पिता शिक्षक ने छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद से वह बीते दो साल से छात्रा से अवैध संबंध बना रहा था। मामले की जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव को हो गई। आखिरकार गुरुवार को इस मामले में एक पंचायत बुलाई गई।
बेटी की उम्र की नाबालिग से निकाह करने को तैयार हो गया शिक्षक
जब एक गांव में दसवीं की छात्रा से अवैध संबंध बनाने वाले शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सौंपने की जगह गांव के पंचों ने शिक्षक के पक्ष में छात्रा से शादी का फैसला सुना दिया। बेटी की संबंधों की चर्चा और गांव में हो रही बदनामी की वजह से पीड़ित परिवार ने पंचों का फैसले में सहमति जताई, लेकिन शिक्षक का नहीं माना। शिक्षक के पिता ने कहा कि अगर अपनी पहली पत्नी के बच्चों के नाम आधी प्रॉपटी की रजिस्टर्ड वसीयत करता है तब ही वह शादी करने देंगे। उन्होंने पंचों से कहा कि अपने हिस्से की आधी प्रॉपर्टी को शिक्षक को अपनी पहली पत्नी के बच्चे के नाम रजिस्टर्ड वसीयत करनी होगी, उसके बाद ही वह निकाह की सहमति देंगे। इसपर शिक्षक तैयार हो गया और नाबालिग छात्रा से निकाह करने की बात तय होने पर पंचायत खत्म हुई।












Click it and Unblock the Notifications