Gorakhpur News: पड़ोसियों से बात करने में व्यस्त थी मां, टब में डूबकर हो गयी बच्चे की मौत

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन सभी के होश उड़ गए। क्षेत्र के बनौली गांव में एक बच्चे की टब में डूबने से मौत हो गयी। डेढ़ साल के बच्चे को छोड़ मां पड़ोसियों से बात करने में व्यस्त थी। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बनौली गांव के रहने वाले गुड्डू यादव शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी बच्चे को कमरे में छोड़ महिलाओं से बात करने में व्यस्त थी। बाथरुम का दरवाजा खुला था। डेढ़ साल का बच्चा खेलते खेलते टब के पास चला गया। उसमें पानी भरा था। वह टब में गिर गया और लगभग दो घंटे उसी में पड़ा रहा। इधर मां बात करने में व्यस्त थी। दो घंटे बाद उसे जब बेटे का ध्यान आया तो उसने ढ़ढना शुरु किया। जब उसने बेटे को बाथरुम में रखे टब में गिरा देेखा तो उसके होश उड़ गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चा मर चुका था।

gorakhpur

परिजनों ने बताया कि बच्चा बहुत मिन्नतों के बाद हुआ था। शादी के पांच साल बाद आयुष हुआ था। बेटे की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+