Gorakhpur News: दौलत की चाह में रिश्तों का कत्ल,बेटे,बहू व पोते ने की बुजुर्ग की हत्या
दौलत के लालच में अपने ही बेटे ने पीटकर पिता की हत्या कर दी। यह घटना गोरखपुर के गोलाथानाक्षेत्र की है। जमीन विवाद में बेटे-बहू व पोते ने बुजुर्ग की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी।

Gorakhpur News: अपने कहे जाने वाले बेटे-बहू ही अगर हत्या करने लगें तो दुश्मनों की कोई जरुरत ही नहीं। एक ऐसा ही मामला गोरखपुर के गोला क्षेत्र के डेहरिभार धौसहर गांव का सामने आया है जहां दौलत खातिर बेटे, बहु व पोते ने मिलकर बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी। बुधवार हुए इस घटना के बाद से गांव में फोर्स तैनात है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, राजेंन्द्र यादव अपने बेटे लालमन व अन्य लोगों के साथ रहते थे। परिवार में जमीन बेचने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद फिर शुरु हो गया।
बहू-बेट इस कदर पिता से नाराज हो गए कि उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरु कर दिया। इनको पीटता देख पोता भी बाबा को पीटने लगा। इस दौरान बुजुर्ग को गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी। मृतक राजेंद्र की दूसरी बहु शीला व उसकी बेटी प्रिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी बहू शीला ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications